किशनगंज में चार वर्षीय नाबालिग के साथ रेप करने की कोशिश…पीड़ित परिजनों के शिकायत पर आरोपी सहित उसके माता पिता गिरफ्तार…एसपी ने पीड़ित परिवार को दिया जल्द न्याय दिलावने का भरोसा

 

किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के रुइधासा मोहल्ले में एक चार वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ खेलने के क्रम में रेप करने का प्रयास का मामला सामने आया है …पीड़िता की मां के शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…वही एसपी ने कहा कि स्प्रिडि ट्रायल चलाकर आरोपियों को जल्द सज़ा दिलवायी जाएगी।

किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के रुइधासा मोहल्ले में एक चार वर्षीय दामिनी (काल्पनिक नाम) नाबालिग लड़की अपने साथियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस का रहनेवाला 14 वर्षीय राजा (काल्पनिक नाम) दामिनी को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत कर बालात्कार करने का प्रयास करने लगा….बाद में उसे किसी से मुंह नही खोलने को कहा और छोड़ दिया….जब दूसरे दिन दामिनी दर्द से तड़पने लगी …परिजनों के द्वारा पूछे जाने पर लड़की के शब्द सुनकर सभी के होश उड़ गए…

घटना के बाद जब पीड़ित लडक़ी की माता-पिता ने आरोपी लड़का राजा (काल्पनिक नाम) के परिजनों से शिकायत किया तो उल्टे चोर कोतवाल को डांटे के तर्ज पर पीड़ित लडक़ी के माता पिता पर आरोपी के परिजन टूट पड़े और दोनों की पिटाई कर दी।बाद में लड़की के परिजनों ने किशनगंज थाने पहुंचे। जहां पुलिस के सामने आरोपी राजा और उसके माता पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

एफआईआर के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी लड़के के साथ पिटाई के आरोप में उसके मां पिता को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है…किशनगंज एएसपी ने बताया कि पांच मार्च को किशनगंज थाने में एक नाबालिग लड़की की माता-पिता रिपोर्ट दर्ज कराने आई थी। उसने कहा कि चार मार्च को पड़ोस में रहने वाला लड़का अपने साथ उसके कमरे ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया है…एसपी ने कहा कि मामले में एसआईटी का टीम गठित कर जांच करवाई जाएगी और मामले पर स्प्रिडि ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को सज़ा दिलवायी जाएगी।

हालाकिं मामला इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाली घटना है,एसपी ने स्प्रिडि ट्रायल का हवाला देकर जल्द सज़ा दिलावने की बात कहते है,ऐसे में देखने की बातें होगी कि पुलिस पीड़ित परिजनों को इंसाफ दिलावने में आगे क्या कदम उठाती है।

Spread the love