बीरपुर एसएसबी 45वीं बटालियन के शहीद जवान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन भीमनगर ने जीता मैच।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार/बीरपुर

नगर पंचायत बीरपुर क्षेत्र स्तिथ ऐतिहासिक हवाई अड्डा मैदान में 45वीं एसएसबी बटालियन के 3 शहीद जवान यथा अमोल पाटिल, महेंद्र बोपचे एवं परशुराम सवर की याद में रविवार दिनांक 6 मार्च से शुरू क्रिकेट टूर्नामेंट का आज दूसरा मुकाबला कालिकापुर एवं भीमनगर के बीच खेला गया जिसमें भीमनगर की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

इस टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कलिकापुर ने कुल निर्धारित 20 ओवर के मैच में 131 रन बना पाई। कलिकापुर 19 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। जिसके उपरांत भीमनगर की टीम जीत के लिए निर्धारित 132 रन, मात्र 2 विकेट गवांकर 11 ओवर में ही बना लिया एवं जीत हासिल कर लिया और क़वार्टर फायनल में जगह पक्का किया। मेन ऑफ द मैच का खिताब भीमनगर टीम के खिलाड़ी शिवम को मिला। उन्होंने 72 रन बनाकर अपनी टीम को विजय दिलाया। मेन ऑफ द मैच में पुरुस्कार स्वरूप शिवम को एक दीवाल घड़ी टूर्नामेंट के आयोजकों द्वारा प्रदान किया गया।आज के मैच के मुख्य निर्णायक की भूमिका में अनुभवी अंपायर रौशन वर्मा, सत्यम सिंह, कमल सिंह एवं गगन राज ने अपना योगदान दिया। कॉमेंटेटर की भूमिका में विकास कुमार एवं विक्की ने समा बांधे रखा। स्कोरर की भूमिका में पीयूष ने अपना कर्तव्य निभाया।

इस तरह कुल मिलाकर हवाई अड्डे के ऐतिहासिक मैदान में 45 वीं एसएसबी बटालियन के शहीद जवानों के याद में आज के दूसरे लीग मैच में भीमनगर की टीम ने बढ़त हासिल की। यह भव्य टूर्नामेंट आगामी 22 मार्च तक चलेगा। 22 मार्च को टूर्नामेंट का फायनल मुक़ाबला होना है।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य आयोजक जीतू भगत, प्रत्युष सौरभ राजा, रौशन वर्मा, शशांक झा, भोला मंडल, राहुल भगत, रोहित,अनुराग, प्रिंस, नितिन, पीयूष, मोहन, शंकर गुप्ता, एवं अन्य सदस्यों का अमूल्य योगदान है।

