11 शिक्षक एवं 700 विद्यार्थी मात्र 2 रसोइयों के सहारे है एमडीएम व्यवस्था।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधुबनी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय मधुबनी पूर्वोत्तर में एक सप्ताह से एमडीएम बंद होने के बाद अब मात्र 2 रसोइयों एवं एक वैकल्पिक रसोईया के सहारे चल रहा है विद्यालय का एमडीएम।आपको बता दें कि विद्यालय में कुल करीबन 700 विद्यार्थी एवं 11 शिक्षक हैं। जानकारी अनुसार सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार 28 फरवरी से विद्यालय में एमडीएम प्रारंभ करने की अनुमति दी गई थी। परंतु विद्यालय में रसोईया की कमी होने के कारण से 1 हफ्ते से एमडीएम बाधित था। आपको बता दें कि कोरोना एवं अन्य कारणों से विद्यालय में लगभग 2 वर्षों के बाद एमडीएम प्रारंभ हुआ है। इस दौरान पूर्व से उपस्थित रसोइयों में से दो रसोईया का कार्यकाल इस 2 वर्ष की अवधि में समाप्त हो गया। जिसके बाद लगभग 700 बच्चों में मात्र दो रसोइयों से बच्चों का एमडीएम प्रारंभ करना संभव नहीं था। सरकारी आदेश के बाद भी लगभग एक हफ्ते तक एमडीएम बंद होने के बाद सरकारी पदाधिकारी के दिशा निर्देश अनुसार प्रधानाध्यापक द्वारा एक रसोइया का तत्कालीन कार्य हेतु नियुक्त किया गया है। जिसके बाद एमडीएम को पुनः 7 मार्च से प्रारंभ किया गया है। जिसका विरोध करते हुए विद्यालय के सचिव बीबी जहांआरा ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा बिना अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य शिक्षा समिति के सदस्य को सूचना दिए अपने मन से तत्कालीन में रसोईया का नियुक्ति किया गया है। उन्होंने आशंका जताते हुए यह भी बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक के मिलीभगत एवं गोपनीय तरीके से तत्कालीन रसोईया को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा समिति के गठन होने के पश्चात विद्यालय में अभी तक एक बार भी किसी भी कार्य हेतु शिक्षा समिति का बैठक नहीं हुआ है। और प्रधानाध्यापक अपने मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक झमेली शर्मा बताते हैं कि रसोइयों की कमी से बीते एक सप्ताह से एमडीएम प्रारंभ नहीं हुआ था। जिसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी के निर्देशानुसार मेरे द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था में एक रसोईया का नियुक्ति कर एमडीआरएम प्रारंभ किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रसोइयों की बहाली हेतु बड़े पदाधिकारियों को लिख कर दिया गया था परंतु अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि रसोईया नहीं होने के कारण से 1 सप्ताह तक एमडीएम बंद था। अभी वैकल्पिक व्यवस्था में प्रधानाध्यापक द्वारा रसोईया नियुक्त कर एमडीएम प्रारंभ कराया गया है। जल्द ही रसोईया का बहाली किया जाएगा।

