ग्रामदेवता स्थान पर 24 घंटे भव्य कीर्तन एवं हवन, यज्ञ का आयोजन।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियाँ के ग्रामदेवता मंदिर परिसर में 24 घंटे “हरे राम हरे कृष्ण” अष्टयाम,कीर्तन,भजन एवं हवन यज्ञ आयोजन रविवार से किया गया है। जिसमें सोमवार को यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। हरिकीर्तन के हरे राम .. हरे राम… राम राम …हरे हरे … हरे कृष्ण .. हरे कृष्ण … कृष्ण कृष्ण … हरे हरे ..” के साथ शिव शंभु के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय में डूबा हुआ था। बूढ़े-जवान यहां तक की युवा पीढ़ी से लेकर बच्चों को भी हरिकीर्तन के रस में डूबो दिया। हरिकीर्तन में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने कई धुनों पर .. हरे राम… राम राम …हरे हरे …, जय भोलेनाथ जय का उच्चारण किया। हरिकीर्तन में आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। जानकारी अनुसार मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष होली से पूर्व यहां पर पूजा अर्चना के साथ-साथ 24 घंटे या इससे ज्यादा भी अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि हरिकीर्तन के आयोजन से लोगो की सुख, शांति, समृद्धि, बारिश तथा भक्तों के मन को शांति के साथ घरों में खुशहाली के लिए की जा रही है।अखंड हरिकीर्तन के पूर्व से पूरा मंदिर परिसर को विशेष साज-सज्जा की गई। अष्टयाम संकीर्तन कार्यक्रम के आयोजन समस्त लक्ष्मीनियाँ वासी द्वारा कराया जाता है इस अवसर पर बताया कि ग्रामदेवता बाबा की महिमा बड़ी निराली है, जो भी भक्त बाबा के शरण में अपनी मन्नत लेकर आते हैं, उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण होती है। बाबा की कृपा से समाज नित्य समृद्ध हो रहे हैं। लोगो ने बताया कि हमलोग समाज के सहयोग से हर वर्ष अष्टयाम संकीर्तन आयोजित करते हैं।

जिसमें अगल-बगल के गांव से जैसे डोडरा, मधुबनी, एवं अन्य कई कीर्तन मंडली को आमंत्रण पत्र देकर बुलाया जाता है। मौके पर रामबल्लव झा, रौशन झा, भिगेंद्र झा, राजीव झा, विनय झा , पप्पू झा, अनुज कुमार झा, शैलेंद्र झा, सुन्नी कुमार, रोहन झा, विपिन झा, लड्डू झा, मधुनारायण झा, पंकज झा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

