अपराधिक घटनाओं को रोकने को लेकर एसएसपी ने स्पेशल टीम का किया गठन,
20 पुलिसकर्मियों की टीम बाइक से पूरे शहर पर रखेगी नजर।
गया: गया कि नवनियुक्त एसएसपी हरप्रीत कौर ने अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम का गठन किया है। जिसमें 20 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ये पुलिसकर्मी बाइक से पूरे शहर पर नजर रखेंगे और अपराधिक घटनाओं को रोकने का काम करेंगे। इसका असर अब शहर में देखने को मिलने लगा है। जहां इन स्पेशल पुलिसकर्मियों द्वारा बाइक कर्मियों एवं संदिग्ध लोगों की रोककर संघन चेकिंग की गई।
इस संबंध में पुलिसकर्मी शत्रुघन यादव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधिक घटनाओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जिसमें 20 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। जिन्हें वायरलेस, हथियार, बाइक सहित अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है। हमलोग पूरे शहर में बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे। साथ ही अपराधियों पर नजर रखेंगे। किसी भी परिस्थिति में बिना कागजात के चलने वाले वाहनों की चेकिंग, छिनतई, लूट एवं अन्य घटनाओं पर रोक लगाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शिफ्ट वाइज सभी की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि शहर में अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

