हिजाब के समर्थन में आई सहरसा की मुस्लिम महिला एकत्रित होकर हिजाब विवाद को लेकर किया प्रदर्शन ।

 

सहरसा

कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद अब सहरसा पहुंच गया है। जहाँ नवहट्टा प्रखंड के मझोल में भी प्रदर्शन हुआ। चौराहे के पास जुटी मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए महिलाओं ने ‘हिजाब पहनना हमारा हक’ और ‘नहीं सहेंगे ज्यादती’ जैसे नारे भी लगाए। इस दौरान करीब घंटो तक प्रदर्शन चलता रहा।नवहट्टा मौलाना अब्दुल बारी अंचल नकीब मीडिया से बात करते हुए बताया कि कि धर्म को लेकर हिंदू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश की जा रही है,जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसी तरह अन्य महिलाओं ने भी अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हर व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। तो आखिर यह कौन लोग हैं जो खुद को संविधान से भी ऊपर समझ बैठे हैं। उधर प्रदर्शन के समर्थन में मुस्लिम समुदाय के कई पुरुष और महिला सदस्य सादिया सुल्तान उर्फ खुशबू, साहिदा सुलतान, अर्शिया नूर,डॉक्टर शुभान, फ्रेंड्स ऑफ कम्युनिकेशन के संस्थापक तौकीर मौके पर मौजूद थे।

 

Spread the love