प्रतापगंज : होली में चौक चौराहे पर ब्रेथ एनलाइजर से की जाएगी जांच: थानाध्यक्ष
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रतापगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग तथा समाजसेवी उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने सभी से होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने एवं विधि-व्यवस्था का पालन करने की अपील की। उन्होंने
बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि होली के अवसर पर डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि शराब का सेवन कर उत्पाद मचाने वालों की खैर नहीं है। चोक चौराहों पर पुलिस द्वारा ब्रेथ इंलाईजर से सशंकित लोगों की जांच की जायेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाहें फैलाई जा रही है़। इससे बचना है। अगर कहीं ऐसी घटना सामने भी आती है तो मारपीट करने की वजाय उसकी सूचना पुलिस को दें। कानून को अपने हाथ में न लें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक पूर्व विधायक लखन ठाकुर, पूर्व प्रमुख भूपनारायण यादव, विजय विराजी, मुखिया अनिल यादव, मनोज मरीक, प्रताप विराजी, महानन्द पासवान, कृष्ण प्रसाद मंडल, संतोष भिंडवार, उमेश गांधी, रामेश्वर यादव, अनिल कुमार टीपू, बौआ नांग, प्रभू मंडल, संजय यादव आदि थे।

