साइकिल की निकली हवा, खिले फूल , भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बांटे मिठाई ।

उत्तर प्रदेश में छाया भगवा रंग, मोदी योगी के जयकारों से गूंज रहा प्रतापगंज बीजेपी कार्यकर्ता ।
*चार राज्यों में हुई बीजेपी की जीत पर
कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा, मिठाई खिलाकर किया जीत का शंखनाद किया

सुपौल, बिहार 

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सवाल उठ रहे थे यूपी में का बा l आखिर जनता ने बता ही दिया यूपी में योगी मोदी की सरकार बा l
जो राम को लाए हैं, मोदी योगी जिंदाबाद , वंदे मातरम जैसे नारों से पूरा यूपी आज गुंजायमान है lयूपी में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होते ही पूरा उत्तर प्रदेश भगवा रंगों में छा गया, इस जश्न की खुशी में
4 राज्यों में भाजपा द्वारा जीत दर्ज करने के बाद सुपौल भाजपा ने जमकर जश्न मनाया। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल वर्मा की अगुवाई में मिठाई बांटकर व ढोल नगाड़ों पर नाचते गाते हुए प्रतापगंज गोल चौक पर पटाखे छोड़े । यूपी में बाबा बा व जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे गीत के माध्यम से विरोधियों पर तंज कसा है। यूपी समेत 4 राज्यों के जीत की लहर में सुपौल भी भगवामय हो गया है।
कई जगह तो पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ता होली खेलते दिखेl जैसे ही बीजेपी ने बहुमत हासिल किया वैसे ही कार्यकर्ताओं में एक अलग खुशी देखने को मिलीl कई जगह लोग घड़ी घंटाल शंख बजाकर नगाड़े की धुन पर खूब थिरकते दिखे भाजपा कार्यकर्ता l जिसमे प्रतापगंज के आईटी सेल उमेश कुमार गांधी , राजकुमार भगत , सावन गंग , मोनू यादव , हरिनन्द भिंडवार , राजकुमार यादव , जितेंद्र भगत सैकड़ों युवा भी शामिल हुए ।
वहीं दूसरी ओर जदयू के कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी का माहौल देखा गया l यूपी मे भारी मतों से विजय होने की खुशी में शहर में बांटी गई मिठाईयां l

Spread the love