प्रतापगंज/ सुपौल: मुखिया संघ का चुनाव कार्य हुआ सम्पन्न।
प्रतापगंज/ सुपौल
प्रखंड मुख्यालय स्थित भवानीपुर पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सुखानगर पंचायत के मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह तीसरीबार मुखिया संघ के अध्यक्ष चुने गये। मुखिया संघ के चुनाव के लिए पंचायत भवन में सभी नौ पंचायत के मुखियागणो की बैठक बुलाई गई थी। जिसकी अध्यक्षता चिलौनीदक्षिण पंचायत के मुखिया कृष्ण प्रसाद मंड़ल ने की। बैठक में चार पंचायत के मुखिया उपस्थित नहीं हुए। लेकिन बैठक का कोरम पूरा होने से अध्यक्ष श्री मंड़ल ने उपस्थित सभी पांच मुखिया की आम सहमति से सुखानगर के वरीष्ठ मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह को अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा की। जिसका समर्थन उपस्थित श्री पुर मुखिया शीला देवी, गोविंद पुर की इंदू देवी, सुरजापुर के महानन्द पासवान ने करतल ध्वनि से किया। अध्यक्ष श्री सिंह के साथ संघ पदाधिकारी के रूप में सुरजापुर मुखिया महानन्द पासवान उपाध्यक्ष और चिलौनीदक्षिण पंचायत के मुखिया कृष्ण प्रसाद मंड़ल को सचिव सह कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। सुखानगर के मुखिया श्री सिंह लगातार छठीबार मुखिया बने हैं। अध्यक्ष की घोषणा के बाद उपस्थित मुखिया और अन्य लोगों ने नवनिर्वाचित मुखिया संघ के अध्यक्ष को माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सिंह ने उपस्थित सभी मुखिया का अभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज जो भी मुखियागण बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं उनसे हमारा कोई गिलाशिकवा नहीं है। मैं सबों को साथ लेकर हर दुख सुख में और प्रखंड़ की सभी पंचायतों के विकास कार्य में कदम से कदम मिलाकर चलूंगा। सभा अध्यक्ष श्री मंड़ल ने भी संघ के अध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी मुखिया को एक सूत्र में रखकर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर बौआ नांग,अरविंद कामैत बबलू गोईत, देव नारायण मैरता, अरूण कुसियैत, राहुल कुमार झा, अभिषेक झा, सकल देव दास, अशोक दास, टहल दास, मिथिलेश भूसकुलिया, सुरेंद्र दास, मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।

