बलुआ एपीएचसी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जाँच।।
अमृत सागर झा,बलुआ बाजार
छातापुर प्रखंड के बलुआ बाजार स्थित एपीएचसी में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जाँच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे सेकंड ट्राई सेमेस्टर और थर्ड ट्राई सेमेस्टर के गर्भवती महिलाओं का एच. आई वी,हीमोग्लोबिन,शुगर,यूरिन प्रोटीन, यूरिन गुलोकोज एवं एल्बुमिन का जाँच किया गया।अभियान का देखरेख कर रहे छातापुर आरडीओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार और जिलाधिकारी के निर्देश पर हरेक माह के 9 तारीख को प्रखण्ड के स्थित सभी पीएससी अस्पताल में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत इस अभियान को चलाया जाना है।

जिसमे 3 से लेकर 9 माह तक के गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधी जाँच किया जाएगा।जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय अत्यधिक परेशानी नही उठानी पड़े।वही अभियान का संचालन कर रहे है बीसीएम रंजीत सिंह ने बताया कि 3 से 9 माह तक के गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जाँच कर उसे उचित दवाई भी दी जाती है।साथ जाँच के उपरांत अगर किसी महिलाओं में एब्नॉर्मल भूर्ण या गर्भाश्य में किसी प्रकार की शिकायत रहने पर उसे पहले अच्छे स्वास्थ्य सेवा के लिए बेहतर अस्पताल भेज दिया जाएगा ताकि प्रसव के समय महिलाओं को कोई खास परेशानी नही हो।

बताया कि सरकार के द्वारा सारी सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही है।बताया कि 3 से लेकर 9 माह तक के कोई भी महिलाएं यहाँ अपना जाँच करा सकती है।

