बिजली विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, तीन के खिलाफ केस दर्ज
/ब्रजेश कुमार के साथ सुरेश कुमार सिंह सिमराही राघोपुर
थाना क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को ईओ मदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पिपराही पंचायत के वार्ड 14 निवासी संजय चौधरी के आवासीय परिसर में पहुंचा। जांच में नजदीक के एलटी लाइन से टोका लगाकर अवैध तरीके से विद्युत उपयोग करते पाया गया।
इस विद्युत ऊर्जा चोरी से बिहार नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 62 हजार 216 रुपए की क्षति हुई।
इसी क्रम में सिमराही पंचायत के वार्ड 12 निवासी रामलाल गुप्ता के आवासीय परिसर में मीटर से पहले बायपास कर अवैध तरीके से विद्युत उपयोग किया का रहा था। इससे विभाग को 26 हजार पांच सौ 56 रुपए की क्षति हुई।
इसी क्रम में धरहरा पंचायत के वार्ड 2 निवासी घनश्याम ठाकुर के आवासीय परिसर में नजदीक के एलटी लाइन से अवैध तरीके से विद्युत उपयोग किया जा रहा था।
इससे विभाग को 77 हजार 74 रुपए की क्षति हुई।
मामले में जेई नीतीश्वर कुमार शर्मा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत सभी के खिलाफ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
छापेमारी दल में कालीनारायण विश्वास, पप्पू कुमार, रौशन कुमार शामिल थे।

