कोशी मुख्य केनाल 76 आरडी पुल ठूठी के समीप टुटा,सुपौल अररिया जिले का संपर्क हुआ भंग।।

बीरपुर/मनीष कुमार

छातापुर प्रखंड के ठूठी पंचायत वार्ड 12 में अररिया सुपौल को जोड़ने वाली कोसी नहर मुख्य केनाल सड़क पर 76 आरडी एसकैप पुल अचानक रविवार को नहर में पानी बढ़ने से ध्वस्त हो गया।वही मुख्य केनाल सड़क पर एस्केप का पुल टूटने से अब लाखो लोगो के सामने आवागमन को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है।हालांकि पल टूटने की सूचना मिलने पर तत्काल भीमपुर पुलिस व कोसी प्रमंडल के सिचाई विभाग के जे.ई स्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल सुरक्षा के दृष्टिकोण स्थल के पास बेरकेटिंग करवाया।ग्रामीण अशोक मेहता,अर्जुन मेहता,अनिल मंडल,विजय मंडल आदि ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे कोसी मेन केनाल में पानी छोड़ने से 76 आरडी एस्केप पर बना पुल के स्पेन पर ज्यादा दबाब बन गया।जिस वजह से अचानक पूल टूट गया।लोगो ने बताया कि गनीमत रही कि ये हादसा दिन में हुआ अगर रात में होता तो बहुत बड़ा जान माल का नुकसान हो सकता था।वही ग्रामीणों की माने तो 76 आरडी पर इस पूल का निर्माण 1963 में ईसवी करवाया गया था।समय के साथ पुल का स्ट्रक्चर कमजोर हो गया था।2008 में आई कुशहा त्रासदी मैं ध्वस्त हुए अन्य स्पर सहित पुल पुलिया का मरम्मत तो कराया गया।लेकिन इस पुराने पुल पर विभाग ने ध्यान नही दिया अगर स:समय ध्यान दिया जाता तो ये पुल नही टूटता।वही लोगो ने बताया कि अब लोगो को पंचायत और प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए कम से कम 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।इधर सिचाई विभाग के जे.ई मो.सहरयार ने बताया कि पुल का स्ट्रक्चर काफी पुराना था।पानी को कंट्रोल किया जा रहा है।पानी घटने पर ही पुल टूटने का सही कारण पता चल पाएगा।बताया कि नहर का पानी मेन केनाल एसकैप से होते हुए आगे सुरसर नदी में जा रही है।इसीलिए चिंता की कोई बात नही है।जल्द ही आवागमन को भी बहाल करने की कोशिश की जाएगी।।

Spread the love