राघोपुर रेफरल में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान को ले लगा शिविर
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर: प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान रेफरल अस्पताल के मैनेजर मुकेश कुमार ने बताया कि हर माह 9 तारीख को सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।
वहीं शनिवार को 2 सौ गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसमें हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, कुपोषण, यूरिन आदि जांच की गई।
इस दौरान उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं को चिह्नित कर उसे जरूरी दवाइयां और सावधानी बरतने की सलाह दी गई। लाभुकोंं को मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया। मौके पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी दीपनारायण राम, डॉ. निलेश प्रधान, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. जेडी गिरी, चांद कुमारी सिन्हा, सुषमा भारती, सुप्रिया कुमारी, पार्वती देवी, माया कुमारी, तनुजा कुमारी, रंजीत महासेठ, ब्रजेश कुमार सहित कई अन्य मौजूद थे।

