ट्रक और बस में हुई भीषण टक्कर, 32 लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी, एक की मौत।

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

आपको बता दे कि सुपौल जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र के सुरसर नदी के समीप एनएच 57 पर ट्रक और बस में लगी भीषण टक्कर, करीब 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस घटना में बस कंडेक्टर की इलाज के दौरान मौत गई है। जिसमें बांकी 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। जिसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है।

बस में सवार महिला पुरुष समेत बच्चे भी शामिल थे। आपको बता दे कि दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे। इस बस में सवार सभी लोग पूर्णियां और अररिया के रहने वाले थे। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही अररिया और त्रिवेणीगंज के पुलिस महकमा मौके पर पहुंचकर जख्मियों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने में जुट गए।

बताया जा रहा है कि घटना एनएच 57 पर काम की वजह से वनबे होने के कारण घटी है। जानकारी के अनुसार बस डब्ल्यूबी 73 सी 7328 सीतामढ़ी से सिलीगुड़ी जा रही थी। उसी क्रम में भीमपुर थाना क्षेत्र में एनएच 57 मरम्मती कार्य को लेकर एनएचएआई के द्वारा सड़क को वनबे किया हुआ था। जिस कारण दोनों ओर से गाड़ी का आवाजाही हो रहा था। इसी क्रम में फारबिसगंज की ओर से आ रही तेज गति के चावल लदा ट्रक और बस में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बस में सवार तकरीबन 32 लोग गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना मिल रही है।

Spread the love