सिमराही में ट्रक और कार के भीषण टक्कर में कार सवार 5 लोग घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी के समीप एनएच 57 पर सोमवार को ट्रक और कार के भीषण टक्कर में कार सवार 5 लोग घायल हो गया है। घटना के बाद सभी घायलों को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक धर्मपट्टी के समीप ट्रक मुड़ने के लिए पीछे कर रहा था। इसी क्रम में सरायगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने कार में सवार घायलों को बाहर निकाल कर ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों की पहचान मधुबनी जिले के अंधरामंठ थाना क्षेत्र निवासी सियाराम झा (78), किशनगंज जिला निवासी कन्हैया कुमार झा (35), माला झा (27), आराध्या झा (3) सहित डेढ़ वर्षीय केशरी आनंद घायल हो गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि ट्रक और कार को जब्त कर लिया गया है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

