लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस, फिल्म जगत में पसरा सन्नाटा।

श्यामानंद सिंह,भागलपुर।

हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है, 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है, लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है।


लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थी, 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था, लता दीदी की उम्र देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था तब से वह लगातार संघर्ष कर रही थी , आज उनका निधन हो गया।

Spread the love