भागलपुर : जगतपुर गांव के युवक की गोली मार कर हत्या
घायल अवस्था में पुलिस ने युवक को पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित*
शयामानंद सिह भागलपूर
भागलपूर नवगछिया परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव से जपतैली गांव जाने वाले रास्ते पर एक बासा के पास मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने जगतपुर गांव के जयकृष्ण यादव के पुत्र 23 वर्षीय सुजीत कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी है. विरोध में स्थानीय लोगों ने आधे घंटे तक विक्रमशिला सेतु पथ को जगतपुर गांव के पास जाम कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. एसडीपीओ ने ग्रामीणों को तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है. मृतक युवक के शव को देख कर प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने एक गोली उसके सीने में और एक गोली कनपटी में मारी है.

युवक का पूरा शरीर धूल धूसरित है. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने हत्या से पूर्व युवक को जमीन पर घसीटा है और मारपीट भी की है. परवत्ता थाना के थनाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि घायल अवस्था मे युवक को अस्पताल भेजा गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

