सिमराही में 112 वैन की ठोकर से युवक घायल

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर


राघोपुर थाना क्षेत्र के गुलाबदास ठाकुरबाड़ी के पास एनएच 57 पर मंगलवार की रात 112 वैन की ठोकर से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद वैन पुलिस की मदद से घायल युवक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी अनुसार सिमराही निवासी जयनारायण मंडल (45) किसी काम को लेकर पैदल सिमराही बाजार जा रहा था। इसी क्रम में गुलाबदास ठाकुरबाड़ी के पास एनएच 57 पर सड़क पार करने के क्रम में सिमराही से रामविशनपुर की और जा रहे 112 वैन ने उसे ठोकर मार दिया। हालांकि वैन में सवार 112 पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अचानक युवक के गाड़ी के सामने आने से घटना हुई है। फिलहाल युवक की हालत ठीक है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जानकारी मिली है। फिलहाल कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
————

Spread the love