आर्य महासम्मेलन मे लोगों को सिखाया गया योग।

रिपोर्ट विमल भारती सरायगढ़ भपटियाही


सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के दुर्गा स्थान चांदपीपर के प्रांगण मे आयोजित चार दिवसीय आर्य महासम्मेलन मे लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया। पतंजलि योग समिति बिहार राज्य प्रभारी चंदेश्वरी प्रसाद यादव और हरिनारायण प्रधान ने महासम्मेलन में पहुंचे कई लोगों को योग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बिहार राज्य प्रभारी चंदेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि लोगों के जीवन में योग का काफी महत्व है। हम योग के बल पर ही निरोग हो सकते हैं इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि प्रतिदिन कुछ समय निकालकर योग करें ताकि शरीर पूरी तरह से स्वस्थ बना रहे। उन्होंने कहा कि आज के समय में पूरे देश में लोग को अपना रहे हैं। हम सभी ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को योग के प्रति जागरूक होकर उसे योग से होने वाले फायदे को बताते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर खुद अपना डॉक्टर है और हम उसके खिलाफ जो भी कार्य करते हैं उसका परिणाम हमें भोगना पड़ता है।

योग के सहारे हम अपने अंदर के शक्ति को बढ़ा सकते हैं और उससे जीवन में गतिविधि मिलती है। राज्य प्रभारी चंदेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा की आज के समय में योग गुरु बाबा रामदेव को पूरा विश्व जानते हैं। रामदेव बाबा योग के वैज्ञानिक हैं। योग के सहारे शरीर के रोग को दूर करने का उपाय लोगों को बताते हैं। चंदेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा की जरूरत है कि सभी लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनावे। इस अवसर पर योग से जुड़े वीरेंद्र यादव सहित कुछ अन्य ने भी अपने अपने विचारों को रखा।

Spread the love