बीरपुर/सुपौल: कौशिकी भवन में किया गया योगाभ्यास।
धन्नु कुमार मिश्रा
आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुपौल जिले के वीरपुर के स्थानीय जलसंसाधन विभाग के कौशिकी भवन मे वीरपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार के साथ स्कूली बच्चो और स्थानीय अन्य गणमान्य अतिथियो ने घंटो योगाभ्यास किया। पुरी तन्मयता के साथ सभी ने मिलकर योगाभ्यास कर सभी को योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

बातचीत के क्रम मे मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि हम सभी को योगाभ्यास करना चाहिए। आज के भागदौड भरी जिंदगी मे योग करना खुद को स्वस्थ और प्रसन्न रखने के लिए सबसे बेहतर औषधी है।

