टीपीडीएस गोदाम में कार्यरत मजदूरों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
प्रखंड क्षेत्र के राज्य खाद्य निगम गोदाम कार्यालय राघोपुर के अंतर्गत टीपीडीएस गोदाम में कार्यरत मजदूरों ने परिवहन अभिकर्तागन के द्वारा उचित मजदूरी भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए डीएम कौशल कुमार को आवेदन भेजा है।
दिए गए आवेदन में पीड़ित मजदूर मो. मोहिउद्दीन, मो. जमाल, मो. सदीक, रंजीत पासवान,मो. अलाउद्दीन, पुलकित शाह, मो. हसलीम, मो. अल्फाज, मो. इस्लाम, मो. गुलजार, मो. कैलू, ओमप्रकाश पासवान, मो. सुभान, विदेशी पासवान, मो. बुचाय, अमरेंद्र मंडल, मो. कमरुद्दीन, मो. अनवर, परमेश्वर पासवान, मो. हलीम, मो. आसीन ने कहा कि उक्त गोदाम के परिवहन अभिकर्ता (ठेकेदार) नामक कर्मचारी मनीष कुमार, अनुराग कुमार जयसवाल, रीना देवी, रविशंकर रवि, राणा कुमार राज गुट बनाकर मजदूरों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। जिस कारण उनलोगों का परिवार भुखमरी की कगार पर है। दिन रात मजदूरी के बाद भी ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।

उक्त अभिकर्ता द्वारा स्टाफ के माध्यम से हम सभी मजदूरों का केवल नाम स्टॉप पर अंकित कर दिया गया है। उक्त स्टॉप पर भुगतान कर देने की बात टाइप करवा दिया है। जिसपर हम सभी 21 मजदूरों के नाम शामिल है। जिसे स्टांप पर हस्ताक्षर करने के लिए उक्त ठेकेदारों द्वारा दवाब बनाया जा रहा है।
सरकार द्वारा निर्धारित दर 6.94 पैसा की दर से प्रति बोरा उठाने का मजदूर को भुगतान करने की नियम बना है, लेकिन उक्त हथालन अभिकर्तागण 4.50 पैसे की दर से मजदूरों को भुगतान कर सरकार को झूठा रिपोर्ट देते हैं।
वहीं कहा कि साल 2010 से 10 लाख 44 हजार रुपए कार्यालय के खाता में जमा है। कार्यालय कर्मियों का कहना है कि ठेकेदार लिखेगा तब ही भुगतान होगा। इधर, ठेकेदार से जब मजदूरों ने बात किया तो उन्होंने कहा कि जमा रकम में से आधा रकम मजदूरों को मिलेगा। यह ठेकेदार की मनमानी को दर्शाता है।
मालूम हो कि एपीएफ जिला दरभंगा, जिला मधुबनी में हर जगह नियमित रूप से कट रहा है। लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है।
पीड़ित मजदूरों ने डीएम को मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
———

