अपने पति के दीर्घायु के लिए महिलायों ने रखा करवा चौथ

सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

नगर पंचायत सिमराही वार्ड नंबर 3 दुर्गा मंदिर प्रांगण में दर्जनों सुहागिन महिलायों ने अपने पति के दीर्घायु के लिए करवा चौथ का व्रत कर धूम धाम से पर्व को मनाई। समाजसेविका पल्लवी सिंह ने करवा चौथ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी के जैसे दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अ‌र्घ्य देने के उपरांत ही व ही मनाती हैं लेकिन अधिकतर स्त्रियां निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं।
इस मौक़े पर मन्दिर प्रांगण में पल्लवी सिंह डेजी रानी विवाह देवी सुनीता कुमारी अर्चना कुमारी लता देवी, पूजा देवी, पिंकी देवी, विभा जयशवाल, सोनी देवी व्रती मौजूद थीं।

Spread the love