सिमराही में एनएच 57 पर अनियंत्रित बाइक की ठोकर से महिला जख्मी
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी एनएच 57 पर मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि नगर पंचायत सिमराही के धर्मपट्टी निवासी टकनी देवी पति सीताराम मंडल अपने घर से पैदल किसी काम को लेकर सिमराही बाजार जा रही थी। इसी क्रम में धर्मपट्टी एनएच 57 पर सरायगढ़ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उसे पीछे से ठोकर मार दिया। घटना के बाद मौके से आरोपी बाइक चालक फरार हो गया। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल महिला को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला का उपचार जारी है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———

