राघोपुर : गद्दी चौक समीप ऑटो से गिरकर महिला की हुई मौत/

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के गद्दी चौक के समीप शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक ऑटो से गिरकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि राघोपुर पंचायत के वार्ड 5 निवासी मीना देवी (30) पति विरेन्द्र मंडल का राघोपुर पंचायत के वार्ड 10 गद्दी में मायका है। कुछ दिनों से मायका में माता की तबीयत बिगड़ने के कारण वह बराबर देखभाल के लिए आवाजाही करती रहती थी।
इसी क्रम में शुक्रवार सुबह मीना एक ऑटो से अपने मायका से ससुराल जा रही थी। इसी क्रम में अचानक ऑटो से सड़क पार गिर गई। घायल मीना को लोगों की मदद से ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
————-

Spread the love