जन प्रतिनिधि के सहयोग से कृषि कर्मियों ने करवाया यूरिया का शांतिपूर्ण वितरण”
रिपोर्ट:-विकास आनन्द, राघोपुर
यूरिया खाद पहुँचते ही प्रखण्ड मुख्यालय के सिमराही नगर पंचायत के दर्जनों खाद दुकानों में सैकड़ो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की भीड़ इतनी ज्यादे थी कि कृषि विभाग के प्रतिनुयुक्त किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक से किसानों की भीड़ संभल नही रही थी।

फिर सिमराही पंचायत के कृषि समन्वयक नवल किशोर ने स्थानीय जनप्रतिनिधि राघोपुर के पूर्व उप प्रमुख सतीश कुमार और किसान सलाहकार प्रभाकर कुमार और सुनील जायसवाल के सहयोग से सभी खाद दुकानों पर किसानों के भीड़ को काबू में करके शांतिपूर्ण ढंग से सैकड़ों किसानों के बीच उचित मूल्य पर यूरिया का वितरण करवाया। कृषि समन्वयक नवल किशोर और नोडल पदाधिकारी बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि खाद दुकानों का निरक्षण कर उचित दर पर यूरिया का वितरण सिमराही सहित पूरे राघोपुर प्रखण्ड के खाद बिक्रेताओ के यहाँ विभाग द्वारा प्रतिनुयुक्त कृषि कर्मी की उपस्थिति में विधिवत तरीके से पॉस मशीन से करवाया जा रहा है।

हालांकि अभी पहला पटवन होने के कारण मक्का और गेँहू फसल में यूरिया की माँग अत्यधिक होने के कारण खाद बिक्रेताओ के पास पर्याप्त स्टॉक नही होता है, जिस कारण जिन्हें ज्यादे खेती है, उन्हें अपने खेत के रकबा के मुताबिक खाद उपलब्ध नही हो पा रहा है। थोक बिक्रेता मेसर्स धरती धन ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर ही मधेपुरा रेक पर यारा कम्पनी और इफ्को कंपनी के यूरिया का रेक लगने वाला है, उसके बाद बहुत हद तक यूरिया समस्या का समाधान हो जाएगा।

