राघोपुर में पति से झगड़ा कर पत्नी ने खा लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्टर:- सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल

बायसी गढ़ी वार्ड 6 में बुधवार को पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में महिला ने गुस्सा में आकर जहर खा लिया। जिसके बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचानक तबियत बिगड़ता देखकर परिजनों ने महिला को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार बायसीगढ़ी वार्ड 6 निवासी मो. नुउल्ला की पत्नी फरहना खातुन ने अपने पति से विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हालांकि, समय रहते परिजनों ने महिला को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिस कारण महिला की हालत फिलहाल ठीक है। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल महिला की हालत नियंत्रण में है। उपचार जारी है।
घटना के बारे में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी का कहना है कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का कोई आवेदन नहीं मिला है। जांच कर आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love