महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा तौलन किया।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को फिंगलास पंचायत नरहा वार्ड 4 के महादलित टोला में मनीता कुमारी विकास मित्र के द्वारा झंडा तौलन का कार्यक्रम किया गया। जहां महादलित टोला के बुजुर्ग व्यक्ति प्रभु राम ने झंडा तौलन किया।
आजादी का जश्न मना रहे लोगों के बीच काफी उत्साह देखा गया।
प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा लगाने के आह्वान के बाद लोगों ने अपने अपने घरों पर भी तिरंगा लहराते देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
वही रघुनंदन राम, विरेन्द्र राम, राहुल राम, प्रभु राम, बेचन दास, पुनम देवी,सेवकी देवी ,अमोलिया देवी, ने तिरंगा झंडा को सलामी दी और देश भक्ति गीत गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

