सैफगंज के चर्चित गुदरी हाट मालिक नंदू सिंह के निधन से गांव में शोक की लहर
फारबिसगंज | बुधवार को सैफगंज के गुदरी हाट मालिक नंदू सिंह (50 वर्ष) का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।एक माह पूर्व अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज चल रहा था।वही उनका निधन हो गया । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि काफी मिलनसार व्यक्ति थे अचानक इसके चले जाने से बहुत दुख हुआ । वही मुखिया दिलीप पासवान, वार्ड सदस्य बाबू मंडल,शत्रुघन साह, आशीष यादव,रोशन साह, सुमन साह, रितेश साह,सोनू भगत,सन्तोष यादव,पप्पू वर्मा,सुंदर भगत,अनिल ठाकुर,सुधेश ठाकुर,मिंटू साह,रितेश साह,राकेश ठाकुर,मनीष साह,रब्बा ठाकुर,चन्द्रकान्त ठाकुर,मनीष यादव आदि ने शोक वक्त किया ।

