“जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का सिमराही में गर्मजोशी से स्वागत”
रिपोर्ट- सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल
सिमराही बाजार : बीते दिन संध्या के समय पूर्व सांसद सह जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पटना से त्रिवेणीगंज प्रखण्ड के भूड़ा गाँव जाने के क्रम में चंद देर के लिए सिमराही हाइवे पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमलोगों से मिले जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बताया कि भूड़ा गावँ में बीते दिन अपराधियों ने राजेन्द्र रॉय की हत्या कर दिया था, जिससे कि परिवार के लोग शोक में है, उन्ही के परिवारजन से इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाने जाना है। साथ ही महेशवा गावँ में भी अपराधियो ने मुखिया निधि कुमारी के पति रोहित मणि उर्फ अश्वनी यादव की हत्या कर दी गयी थी, उनके घर भी जाना है और जिला प्रशासन से दोनों ही घटना के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवाज लगाना है।सिमराही आगमन पर जाप प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरिहर बाबू, युवा परिषद के जिला अध्यक्ष मिन्नतुल्लाह खान ,प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बसेदार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतापगंज मोहम्मद जफीरुल होदा उर्फ राजू ,आईटी सेल प्रदेश सचिव सैफ खान, दिलशाद आलम, सूरत लाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव जी का त्रिवेणीगंज प्रखंड के सिमराही हाईवे गोल चौक पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

