नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने पर वार्ड सदस्य को दादा साहब फाल्के फ़्लिम आईकन के दौरान किया सम्मानित।।
अमृत सागर झा, बलुआ बाजार
छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठुट्ठी वार्ड नंबर 06 के वार्ड सदस्य आशा देवी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, एवं नारी सशक्तिकरण के दिशा में बहेतर कार्य कराने के लिए दिल्ली में आयोजित दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म के दौरान 2nd महिला सशक्तिकरण एचीवर अवार्ड 2022 सहित एक लाख राशि की चेक देकर सम्मनित किया गया है। आपको बताते चलें कि आशा देवी पूर्व में क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी।

वो शिक्षक होने के साथ साथ समाज हित में बेहतर कार्य भी कर रही थी। उन्हे अवार्ड के साथ मिले एक लाख राशि की चेक को उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही महिला सशक्तिकरण फोंडेशन में दान कर दिया। ऐसे में मुखिया कोमल देवी की अध्यक्षता में पंचायत भवन परिषद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व पंचायत के मुखिया सहित सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा मिलकर पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया। वही आशा देवी के इस अचीवर से आसपास के क्षेत्र के लोगो में हर्ष का माहौल है। वही ठूठी पंचायत के मुखिया कोमल देवी,मनोज रॉय,क्रांति झा,पिंटू पाठक,अशोक राम ,बोआ मेहता, पिंटू पाठक, खेरुल बसर, आदि ने उनको बधाई दिया।

