चंपानगर में लकड़बग्घे का दिखा आतंक, ग्रामीणों ने मार गिराया
ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
सुपौल जिले में लकड़बग्घे का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। एक बार फिर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के चंपानगर पंचायत में ग्रामीणों ने मंगलवार की अल सुबह लकड़बग्घे को देखा। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने लकड़बग्घे को लाठी डंडे से मारकर गिरा दिया। इधर, लकड़बग्घे के मिलने से लोग डरे सहमे नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। बताया जाता है कि मंगलवार अलसुबह चंपानगर के नहर के समीप सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने लकड़बग्घे को देखा। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटी और लाठी डंडे से लकरबघे को लोगों ने मार कर गिरा दिया। हालांकि लकड़बग्घे द्वारा किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।
———-

