लूटपाट करते दो अपराधियों को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल।
प्रतापगंज/ सुपौल: थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के कौआखोनी में गुरुवार की रात लूटपाट कर रहे दो अपराधी को ग्रामीणों ने धरदबोचा। अपराधी चार की संख्या में थे। चार अपराधियों में दो अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड कर पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पकडी गई अपराधियों की वगैर नम्बर वाली अपाचे बाईक को भी पुलिस ने जप्त कर ली। घटना की लिखित जानकारी देते हुए कौआखोनी निवासी रौशन कुमार ने कहा है कि वो अपने चचेरे भाई विशनु कुमार के साथ गुरुवार की रात पीएचसी में इलाजरत परिजन को खाना देने आया था। खाना देकर वापस चचेरे भाई के साथ रात में 11 बजे के लगभग अपनी बाईक से वापस अपने घर जा रहा था। रौशन जैसे हीं गोविंदपुर काली मंदिर और कौआखोनी के बीच छौमीया पुल के पास पहूंचा तो पहले से लूटपाट की नियत से घात लगाकर बैठे चार युवक रौशन को घेर कर माथा में पिस्टल सटा कर मोबाईल, नगदी और बाईक छीनने लगा। उसी दरम्यान गांव के हीं कुछ लोग बाईक से आ रहे थे। लोगों को देख लूटपाट करने वाले चारो युवक भागने लगे। उन्हें भागते देख रौशन गांव वालों को पहचान हल्ला करने लगा।

ग्रामीणों ने भाग रहे चार में से दो अपराधी को धरदबोचा। उनकी ब्लू रंग की वगैर नम्बर की अपाचे बाईक को भी पकड़ लिया। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना पाते हीं थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन दलबल के साथ घटनास्थल पहूंचे। जहां ग्रामीण और पीडित रौशन ने घटनाक्रम के बारे बता पकड़े गये दोनो अपराधी और उनकी पकडी गई बाईक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों युवक करजाईन थाना क्षेत्र के परमानन्दपुर पंचायत का विकास कुमार (19) और सुरेन्द्र कुमार (21) निकला। जिन्हें बाईक सहित गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार दोनों युवकों ने सधन पूछताछ में थानाध्यक्ष को फरार दोनों युवको की भी जानकारी दी। दोनों फरार युवक जुगेश्वृर कुमार(25) परमानन्दपुर के वार्ड 12 का और अजय कुमार (24) भी परमानन्दपुर के वार्ड 11 थाना करजाईन बाजार का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार लूट मामले के अपराधी यूवकों को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं लूटकांड में शामिल फरार दोनों अपराधी जुगेश्वर और अजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिन्हें शिध्र गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा जायेगा।

