विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओ ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला।।
रिपोर्ट:-मनीष कुमार बलुआ बीरपुर।

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के द्वारा राम चरित्र मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद जगह जगह से उनका विरोध जारी है।इसी कड़ी में रविवार को भीमपुर चौक स्थित एन. एच 57 पर विहिप एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी शिक्षा मंत्री के द्वारा राम चरित्र मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर आक्रोश जताते हुए उनका पुतला फूंका।हलाकि इस दौरान एन. एच 57 पर 15 मिनट के लिए आवागमन भी बाधित हो गया।इसका नेतृत्व विहिप दल के जिला संयोजक मुकेश यादव ने किया।

विरोध जताते हुए मुकेश यादव ने बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री खुद एक शिक्षक भी है।लेकिन उन्होंने हिन्दू धर्म ग्रंथ को लेकर जो विवादित बयान दिया है।विहिप उसे कतई बर्दाश्त नही करेगा।कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री आकर माफी नही मांगते तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।वही चंदन धर्मराज ने बताया कि कोई भी धर्मग्रंथ ज्ञान धारण करने की वस्तु होती है।धर्म ग्रंथ से जीवन में सदभाव सदाचार आता है।ऐसे धार्मिक ग्रंथ के प्रति एक मंत्री का बेतुका बयान का विरोध होना ही चाहिए।अगर वो माफी नही मांगते है तो इससे भी करे रूप में विरोध जताया जाएगा।वही मौके पर बसंत कुमार मुखिया,गौरव कुमार,फूल कुमार सोनी,बमबम सोनी,आलोक मंडल,विक्रम कुमार,विवेक कुमार सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

