गोलीबारी की घटना को ले वीरपुर एसडीपीओ ने घटनास्थल का लिया जायजा।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

रविवार शाम को दौलतपुर में हुए गोलीबारी की घटना के बाद सोमवार को वीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार अनुसंधान जारी है। घटना को लेकर हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द मामले में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

