मेगा टिकाकरण अभियान के तहत 15 सौ से अधिक लोगों को लगा टीका।

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर 18 प्लस के लोगों को दी गई वैक्सीन

कोरोना महामारी से निपटने के लिए मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में आयोजित मेगा टीकाकरण अभियान के तहत हर पंचायतों में टिकाकेन्द्र पर लोगों ने टीका लिया। इसके लिए पंचायत वार टीकाकरण केंद्र बनाये गये थे। टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिख रहा था। कई जगहों पर भीड़ का नजारा दिखा। टीका लेने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका असर मंगलवार को आयोजित मेगा टीकाकरण अभियान में दिखा। इस दौरान छातापुर आरडीओ रितेश कुमार सिंह व पीएचसी प्रभारी ललन कुमार ठाकुर खुद अभियान का जायजा लेते देखे गये। इसके अलावा उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के तहत भीमपुर मध्य विद्यालय, चापिन मध्य विद्यालय, लक्ष्मीनियाँ आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 222 , ठूठी प्राथमिक विद्यालय व मधुबनी के टिकाकेन्द्र पर लगभग 1500 लोगों को टिका लगाया गया। मौके पर छातापुर आरडीओ श्री सिंह ने बताया कि मेगा टीकाकरण अभियान में मंगलवार को अधिक से अधिक लोगों को टिका लगाया जा रहा है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में कुल 35 टिकाकेन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें हर केंद्र पर 300 लोगों को टिका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक नौमान अहमद, एएनएम निशा कुमारी, आशा कर्मी रेणु देवी, फूलकुमारी देवी, रीना सिन्हा एव अन्य कर्मी मौजूद थे।

Spread the love