सोनू आलम ,भीमपुर, सुपौल

मास्क चेकिंग अभियान के तहत लोगों से वसूला जुर्माना, मास्क लगाने का दिया हिदायत।

छातापुर: देशभर में कोरोना की तीसर लहर में कोरोना मरीज की लगातार वृद्धि हो रही है। जिसको देखते हुए पुलिस प्रसासन कुछ एहतियात बरतने शुरू कर दिया। जिससे इसके चपेट में कम से कम लोग प्रभावित हो सके। इसके लिए लगातार पुलिस प्रसासन से लेकर अन्य अधिकारी क्षेत्र में लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसके अलावे सरकार द्वारा निर्गत कोरोना प्रोटोकाल के तहत लोगों पर कठोर एहतियात भी अपना रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को भीमपुर थाना के समीप छातापुर आरडीओ रितेश कुमार सिंह व सीओ उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस अभियान के तहत बिना मास्क के लोगों का चालान भी काटा। साथ ही लोगों को कोरोना के बढ़ते संख्या को देखते हुए मास्क लगाने का हिदायत भी दिया। मौके पर आरडीओ रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन्स के पालन हेतु प्रसासन पुरी तरह से सजग है। इसी को देखते हुए क्षेत्र में मास्क को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जहां लोगों पर कठोर कार्रवाई करते हुए बिना मास्क के लोगों से जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं इस दौरान लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मास्क चेकिंग अभियान के तहत बिना मास्क के लोगों से करीब 1750 रुपया का चालान भी काटा गया है। इसके अलावे ये अभियान लगातार जारी रहेगा। ताकि लोग मासज लगाने के लिए अभ्यस्त हो जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर बहुत ही तेजी से फैल रहा है। वहीं कुछ लोगों के लापरवाही के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग इसके चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अन्य वर्षों की भांति लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को सरकारी गाइडलाइन्स के अनुसार मास्क पहनने, समय समय पर अपने हाथ को साबुन से धोने, सेनिटाइजर का उपयोग समेत अन्य तरह की सतर्कता अपनाने का अपील किया। मौके भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव, पीएसआई मनीष कुमार समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Spread the love