10 वर्षो की प्रतीक्षा के बाद आखिर सुरु हो गई रेल परिचालन , लोगो मे हर्ष

अमृत सागर झा,बलुआ बाजार

आखिरकार 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार ललितग्राम-राघोपुर के बीच में शुक्रवार के दिन बड़ी लाइन डेमू पैसेंजर रेलगाड़ी दौड़ती दिखी। ललितग्राम रेलवे स्टेशन पर जैसे ही डेमू पैसेंजर रेलगाड़ी के सीटी की आवाज क्षेत्रवासियों के कानों में पहुंचे तो लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि इतने लंबे समय से बंद पड़े रेलखंड पर रेलगाड़ी पहुंच चुका है। लोग रेलगाड़ी को देख काफी उत्साहित दिख रहे थे। आपको बता दें कि रेलवे विभाग द्वारा पूर्व में है पत्र जारी कर इस बात की सूचना दी गई थी कि 1 अप्रैल शुक्रवार के दिन से ललितग्राम रेलवे स्टेशन से डेमू पैसेंजर ट्रेन बहाल की जाएगी।


जहा सुबह से ही ललितग्राम स्टेशन पर स्थित टिकट काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिली है। वहीं टिकट कटाते ललितग्राम निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया कि तकरीबन 10 वर्ष पूर्व ललितग्राम स्टेशन से फारबिसगंज और सहरसा के लिये सफर करता था। ट्रेन बंद हो जाने के बाद से घर आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह था। वहीं ऑटो चालक द्वारा मनमाना किराया लेने से आर्थिक दोहन भी हो रहा था। अब आम लोगों को साथ-साथ उन्हें भी सुविधा मिलेगी। ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने बताया कि तकरीबन 10 साल बाद इस रेलखंड में ट्रेन पर सवार होकर बहुत सुखद अनुभूती हो रही है।


आपको बता दूं विगत 18 अगस्त 2008 की कुशहा त्रासदी का सबसे व्यापक असर फारबिसगंज-सहरसा रेलखंड पर पड़ा। कोसी के जलप्रलय ने नरपतगंज से लेकर ललितग्राम होते हुए प्रतापगंज आदि क्षेत्रों में कई जगहों पर रेलखंड को तहस-नहस कर दिया। कुशहा त्रासदी के बाद से ही इस रेलखंड पर ग्रहण लगा हुआ था। बताते चलें कि कुसहा त्रासदी के बाद से 2008 में रेल परिचालन बंद होने के बाद फारबिसगंज से राघोपुर रेलवे स्टेशन के बीच 20 जनवरी 2014 को ही मेघा ब्लाक लिया गया था। जिसके बाद से ट्रेन पर परिचालन पूरी तरह से बंद था।


गाड़ी संख्या 05508 सरायगढ़-ललितग्राम डेमू पैसेंजर सरायगढ़ से 11.30 बजे खुलकर 11.44-11.45 बजे नारायणपुर मुरली रुकते हुए 12.00 बजे राघोपुर पहुंची। ट्रैन राघोपुर से 80 किलोमीटर/घंटे की स्पीड से चलकर प्रतापगंज रुकते हुए ललितग्राम स्टेशन अपने समय से पांच मिनट पूर्व 12:45 में ही पहुंच गई। जिसमें चालक श्याम किशोर कुमार उक्त चालक मयंक स्वराज एवं गार्ड जयप्रकाश सिंह मौजूद थे। पहले से इंतजार कर रहे हजारों लोग गाड़ी को लेकर आए ड्राइवर,गार्ड सहित आरपीएफ के जवानों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही इस दौरान लोगों द्वारा इंजन की पूजा करने के साथ लोगों में मिठाई भी बांटी गई। जिसके बाद ट्रेन पुनः अपने समय के हिसाब से 1:30 बजे ललितग्राम से प्रस्थान कर गई।
स्थानीय लोगों को रौशन झा, शमशुल होदा, बोआ साह, अशोक कुमार झा ,जयप्रकाश पासवान, निशांत झा, निर्मल झा, नवीन झा सहित हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने रेलवे विभाग से ललितग्राम से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की और जल्द से जल्द लंबी दूरी यात्रा की ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को आने वाले समय में ज्यादा कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े । लोगों ने बताया कि ट्रेन सुविधा बहाल होने के बाद से रोजगार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, रेलवे सेवा बहाल होने से क्षेत्र के लोगों में पलायन की समस्या कमी दिखेगी।
इधर, ललितग्राम पर रेल सेवा शुरू होने पर खुशी जताते हुए लक्ष्मीनियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन झा ने कहा कि रेल सेवा बहाल होने के बाद ललित बाबू का सपना साकार हो गया। जहां वर्षों के बाद लोगों को इतनी बड़ी सौगात मिली है। कहा कि इस रेलखंड पर ट्रैन के शुरू होने से लोगों को आवागमन में सुविधा तो होगी ही वहीं लोगों अन्य रोजगारों करने का भी मौका मिलेगा। श्री झा समेत अन्य ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से मांग किया कि ललितग्राम तक अन्य ट्रेनों का भी परिचालन जल्द शुरू किया जाय। ताकि आसपास क्षत्रों के लोगों को और भी सुविधा मुहैया हो सके।

Spread the love