सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

छातापुर: मनरेगा के तहत शुरू हुआ पोखर निर्माण कार्य, मजदूरों को मिला काम ।

छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर ,ठूठी  और बलुआ पंचायत  में मनरेगा योजना के तहत पोखर निर्माण  और नदी चिरान कार्य शुरू किया गया। कोरोना वायरस के तीसरी लहर के बीच गांव में रह रहे मजदूरों को मनरेगा के तहत माह के अधिकांश दिनों तक रोजगार देने हेतु अब निजी जमीन में पोखर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। प्रखंड क्षेत्र के ठूठी वार्ड 11 निवासी बालेश्वर मंडल खेत में पोखर निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इधर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अविनाश कुमार, सहायक अभियंता शिवनारायण यादव एवं छातापुर मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कैशल राय ने गुरुवार को स्थल पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

मौके पर पीओ कौशल राय ने बताया कि पोखर निर्माण होने से जमीन मालिक को आगे के जीवन यापन का साधन उपलब्ध होगा तथा उसमें काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी मिलेगी। दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूर पैसे से अपने घर का खर्च चलाएंगे। बताया कि पोखर में मछली पालन कर किसान अधिक से अधिक आमदनी कमा सकेंगे। इसी उद्देश्य से मनरेगा योजना के तहत जगह-जगह अब लोगों के जमीन में पोखर खुदाई का काम शुरू किया गया है। पीटीआई उमेश प्रसाद ने बताया निर्माण कार्य और चिरान कार्य शुरु होने से खासकर दैनिक मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत योजना चलाकर मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा हैं। इस निर्माण कार्य से पंचायत में करीब 80 से 100 मजदूरों को रोजगार मिला हैं।

मौके मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय, पीआरएस राकेश कुमार, अश्वनी कुमार झा उर्फ क्रांति, धरम सादा, बीरेंद्र कुमार, अर्जुन मेहता, संजय मंडल, मनोज मंडल, दीप नारायण मंडल एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love