राघोपुर : डुमरी मोड़ पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटा

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत के समीप डमरी मोर पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो में सवार लालपुर निवासी कन्हैया चौधरी और अरुण चौधरी किसी काम को लेकर गणपतगंज बाजार की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में डुमरी मोड़ पर अचानक स्कार्पियो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण स्कॉर्पियो गड्ढे में जा पलटा।
घटना को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love