बांस चौक एनएच 57 पर अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बांस चौक समीप एनएच 57 पर सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल राघोपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल घायल का ईलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पिपराही निवासी ललन रजक किसी काम को लेकर एक बाइक से प्रतापगंज गया था। वापस लौटने के क्रम में बांस चौक के समीप अचानक अपने बाइक पर नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर, मामले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
——–

