राघोपुर में अनियंत्रित बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल ।

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 106 पर शुक्रवार की शाम एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल बाइक चालक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी अजय कुमार शर्मा किसी काम को लेकर सिमराही बाजार जा रहा था। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय के समीप एनएच 106 पर अचानक अपने बाइक पर नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां राघोपुर पुलिस ने घायल बाइक चालक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।


मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल जांच की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
———-

Spread the love