अनियंत्रित बाइक चालक पुल के डिवाईडर से टकराया, युवक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर थाना क्षेत्र के फकीरना चौक के समीप रविवार दोपहर एक अनियंत्रित बाइक चालक पुल के समीप एनएच 106 पर डिवाईडर से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के दुअनिया निवासी प्रदीप कुमार बाइक से हरिराहा किसी काम को लेकर जा रहे थे। इसी क्रम में फकीरना चौक के समीप एक पुल पर वह बाइक पर नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों की मदद से घायल को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मामले को लेकर राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
——–

