अनियंत्रित गिट्टी लदा हाइवा पलटा, पाँच बाइक दबकर हुआ क्षति ग्रस्त।।

सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर शिवराम पंचायत स्थित तुलसीपट्टी श्याम चौक पर शनिवार को एक गिट्टी लदा ओवरलोड हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें पाँच बाइक दबकर चकनाचूर हो गया।वही स्थानीय लोगो ने हाइवा के अंदर लोगो का भी दबा होने का आशं का जताया है।

जानकारी अनुसार बथनाहा की और से एक गिट्टी लदा हाइवा बीआर 50 GA 4177 आ रहा था।श्याम चौक पर अनियंत्रित होकर पलट गया।बथनाहा निवासी मो.एहसान ने बताया कि वो बथनाहा से अपने बाइक पर वो बाइक पार्ट्स का सामान लेकर गेराज में देने आया था।समान देकर वो गेराज के अंदर हिसाब करने गया था इसी क्रम में घटना हो गई।बताया कि हाइवा पलटने से वहाँ धूल कन इतना उड़ा की कुछ देर के लिए पूरा धुंध छा गया।बताया कि जब धूल कन हटा तो देखा कि हाइवा और गिट्टी के अंदर सड़क किनारे खड़ी पाँच बाइक दब गयी है।बताया कि हाइवा पलटते ही ड्राइवर और खलासी भाग गया।लोगो ने बताया की घटना के वक़्त कुछ लोग सामने मोटरसाइकिल साइकिल गराज पर मौजूद था।

अब वो वहाँ से निकल पाया कि नही ये कोई नही देख पाया।जिससे लोगो का हाइवा और गिट्टी के अंदर दबे होने का भी आशंका जता रहे थे।वही घटना के बाद बलुआ थाना भी पहुँचकर हाइवा और गिट्टी को हटाने के कवायद में जुटी हुई थी।

Spread the love