सिमराही बाजार : मामा और भांजा ने बीपीएससी पीआरटी परीक्षा में लहराया सफलता का परचम
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल।

गत दिनों बीपीएससी द्वारा जारी किए शिक्षक भर्ती नतीजे में जिले के कई अभ्यर्थियों ने बाजी मारकर अपने क्षेत्र और माता पिता का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर गांव के रहने वाले ललन कुमार पांडेय ने बीपीएससी शिक्षक पीआरटी में सफलता हासिल किया है, साथ ही इनके भांजा दिवाकर यादव और सुबोध यादव ने भी सफलता का परचम लहराया है। जानकारी देते ललन पांडेय ने बताया कि उन्होंने लखीचंद साहु उच्च विद्यालय सिमराही से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की और उसके बाद पटना में वे भांजा के साथ परीक्षा की तैयारी करने लगे। जिसके बाद उन तीनों को यह सफलता हाथ लगी। इस सफलता पर शाहपुर पृथ्वीपट्टी के मुखिया सतीश पांडेय, सरायगढ़ भपटियाही के प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना किया है।

