ललितग्राम: पान दुकान में चोरी दो हजार नगद सहित अन्य सामान गायब।।
सोनू आलम के साथ अमृत सागर , ललितग्राम, सुपौल
ललितग्राम ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत वार्ड नंबर 14 मदरसा चौक पर एक पान दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया। पान दुकानदार मोहम्मद हाफिज मियां ने ललितग्राम ओपी में आवेदन देकर बताया है कि 7 तारीख की रात उनके दुकान में चोरी हुआ। उन्होंने आवेदन में बताया है कि 7 तारीख की शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। वही जब वह 8 तारीख की सुबह मदरसा चौक ललितग्राम पर अपना दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसके दुकान का ताला टूटा हुआ है।

जिसके बाद जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे ₹2000 नगद के साथ-साथ दुकान के कई सामान गायब थे।

उन्होंने बताया कि वह पान दुकान चलाकर अपने बाल-बच्चे और परिवार का भरण पोषण किया करते थे। जिसके बाद उन्होंने ललितग्राम ओपी में आवेदन देकर छानबीन कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ललितग्राम ओपी प्रभारी किशोरी प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसके अनुसार पुलिस छानबीन में जुटी है, दोषी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

