मधेपुरा : सड़क दुर्घटना में दो लोग गम्भीर ।

मुकेश कुमार मधेपुरा


मधेपुरा जिले के मीरगंज-जदिया एसएच 91 पर जोरगामा के समीप ट्रेक्टर से टकराए बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। स्थानीय लोगो ने दोनो घायलो को आनन फानन में मुरलीगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर लालबहादुर ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए एक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में रजनी पंचायत वार्ड 16 के निरज कुमार और जानकीनगर वार्ड एक के निर्भय कुमार है। दोनो युवक मीरगंज से जदिया जा रहे थे। इसी बीच जोरगामा स्कूल के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेक्टर से टकरा गए। जिसमें बाइक सवार दोनो युवक घायल हो गए। डाॅ लालबहादुर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल निर्भय कुमार का बायां जंघा टुट गया है। जिसे मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Spread the love