राघोपुर में दस लीटर चुलाई शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार से पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक पर सवार एक महिला और एक व्यक्ति के पास से दस लीटर देशी चुलाई शराब को बरामद किया। मौके से शराब को जब्त करते हुए दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर थाना लाया।
मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि प्रतापगंज की ओर से एक बाइक पर सवार एक महिला और एक व्यक्ति बीच में एक थैले में रखकर शराब लेकर सिमराही बाजार की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमराही बाजार एनएच 57 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में तकरीबन 11 बजकर 20 मिनट पर प्रतापगंज की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति और महिला वाहन चेकिंग अभियान को देखकर भागने लगा। जिसे महिला पुलिस और जवानों की मदद से खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जांच में बाइक पर रखे एक थैला में रखे दो प्लास्टिक में 10 लीटर देशी चुलाई शराब को बरामद किया। वहीं एक बाइक बीआर 50 एच 9907 को जब्त कर लिया। दोनों शराब तस्करों की पहचान श्रीपुर वार्ड 11 निवासी सोहन कुमार और सुनीता देवी के रूप में की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया।

