बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो जख्मी, रेफरल अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

करजाईन थाना क्षेत्र के वार्ड 5 में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक महिला और एक किशोरी घायल हो गई। जिसका ईलाज रेफरल अस्पताल राघोपुर में चल रहा है।
करजाइन थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी, पति सदानंद शर्मा ने बताया कि घर के समीप बच्चों के खेलने के दौरान नोकझोक हुई। इसी को लेकर तारानंद शर्मा ने उसे और उनकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया।


पीड़ित महिला ने बताया कि घटना को लेकर थाना में शिकायत की गई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
——–

Spread the love