दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दोनों जख्मी।।
अमृत सागर झा के साथ सोनू आलम
भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर चौक पर मंगलवार की संध्या दो मोटरसाइकिल में आपस में टक्कर हो गई। जानकारी अनुशार बीआर 50 वी 1896 ब्लैक कलर पल्सर फोरबिशगंज की और सिमराही के तरफ अपने किसी कार्य से जा रहे थे। इसी क्रम छातापुर की ओर से आ रहे एक बीआर 38 एन 6351 हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 57 पर बिना देखे डिवाइडर के पास से निकलने के दौरान दोनों गाड़ी में टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद भीमपुर पुलिस द्वारा दोनों बाइक सवार को प्रथमिक उपचार के लिए नरपतगंज पीएचसी भेज गया। वहा प्रथमिक उपचार के बाद दोनो को बेहतर उपचार हेतु फोरबिशगंज अस्पताल भेज दिया गया है।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए भीमपुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि मंगलवार की संध्या भीमपुर चौक पर दो मोटरसाइकिल टक्कर हुआ था। दोनो को प्रथमिक उपचार के लिए नरपतगंज पीएचसी भेज दिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल थाना में रखा हुआ है। आवदेन देने पर कार्रवाई की जाएगी।।

