हरिराहा में चल रहे दो दिवसीय महर्षि मेहीं सत्संग का हुआ आयोजन

रिपोर्ट/ ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिराहा पंचायत के मुखिया खुशबू कुमारी और मुखिया पति विकास कुमार उर्फ टुनटुन यादव के निज आवास पर शुक्रवार से शुरू हुए दो दो दिवसीय संतमत सत्संग के आयोजन में श्रोताओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।
कथावाचक महर्षि मेहिं स्तसंग के दौरान वाचकों ने कहा कि बिना परमात्मा का नाम जाप किए इस मायारूपी भवसागर को पार करना संभव नहीं है। हर किसी को कुछ समय उस परम पिता परमेश्वर की सेवा में जरूर समर्पित करना चाहिए। कहा कि कर्मों का लेखा-जोखा मनुष्य को समय पर देना पड़ता है। हर किसी को समय आने पर अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल निश्चित मिलता है। लोगों को सदैव अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।


इससे पहले शुक्रवार को इनका शुभारंभ पूर्व विधायक और राजद नेता यदुवंश यादव, फिंगलास मुखिया प्रकाश यादव, मुखिया खुशबू कुमारी
जिला परिषद कल्पना देवी, नागेश्वर विराजी और समाजसेवी विकास कुमार उर्फ टुनटुन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश यादव, डॉ रमेश प्रसाद यादव नागेश्वर बिराजी , संजय गुरमेता, सहित सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सत्संग प्रेमी मौजूद रहे।

Spread the love